ज्ञानदीक्षा

ज्ञानमार्ग एक अद्वितीय आध्यात्मिक मार्ग है जो परम सत्य का तत्काल ज्ञान देता है और अज्ञान से मुक्ति दिलवाता है। इसका लक्ष्य आत्मज्ञान है और फल - मुक्ति, आनंद, शांति, जीव का विकास और सांसारिक कष्टों का अंत है।

यह मार्ग अति प्राचीन है, सनातन है, और यह महागुरूओं द्वारा उन सभी के लिए प्रकट किया जा रहा है जो इसके लिए तैयार हैं।

यह कार्यक्रम ज्ञानमार्ग का परिचय है, दीक्षा है। प्रतिभागियों को यहां मूलज्ञान मिलता है, जो है -

  • स्वयं का ज्ञान
  • माया का ज्ञान
  • एकता का ज्ञान
साथ में कुछ वैकल्पिक शिक्षाएं हैं, जैसे -
  • सरल साधना
  • शुद्धिकरण
  • ज्ञानप्रसार

यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन है। कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। कोई शुल्क नहीं है, बदले में कुछ भी नहीं मांगा जाता है। यह क्षेत्र विज्ञापन मुक्त है।

यह एक अनुशासित कार्यक्रम है, निर्देशों और नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है।