Wise Words
प्रतीक
तरुण प्रधान
*यह लेख बोधि वार्ता के अगणित विडियो प्रकाशनों में दर्शाये चित्रों और प्रतीकों का अर्थ बताता है। जिनकी आध्यात्मिक प्रगति अच्छी हो गई है उनके लिए ये प्रतीक स्पष्ट हैं परन्तु नए साधक के लिए पहेली है , उसी का हल यहाँ प्रस्तुत है।* *** ### हंस शुद्धता का प्रतीक। ज्ञान (देवी सरस्वती) का वाहन। आकाश में उड़ता हंस प्रगति का प्रतीक है। सूर्य की ओर उड़ता हंस उच्च चेतना या ज्ञान या साक्षीभाव की ओर प्रगति दिखाता है। ब्रह्म। मुक्ति। ### हंसों का जोड़ा अद्वैत का प्रतीक। द्वैत से अद्वैत की ओर प्रगति। ### कमल आध्यात्मिकता। उन्नति। ज्ञान की सुगंध। अज्ञान या संसार (कीचड) से ऊपर उठ जाना। जीवनमुक्ति। ### हंस और मोर ब्रह्म और माया। सत और रज का खेल। सन्यास और संसार। सादापन और श्रृंगार। ### मोर कला और सुंदरता। देवी सरस्वती। प्रेम और आकर्षण। दिखावा। आवरण युक्त माया। विद्या या योग्यता। ### सूर्य ज्ञान। अनुभवकर्ता। साक्षीभाव। ब्रह्म। ### सूर्योदय आत्मज्ञान , अज्ञान का अंत। ### सूर्यास्त मृत्यु। अंत। अज्ञान में वापसी। युगांत। ### सूर्य और बादल साक्षीभाव चला जाना। क्षणिक अज्ञान। ज्ञान भूल जाना। ### चंद्र मन। चित्त। प्रकाशित चित्त। बुद्धि। ### ग्रहण अज्ञान। अपने सत्य स्वरुप को न जानने की अवस्था। ### आकाश शून्यता। होना मात्र। अस्तित्व। अनंत संभावना। शांति। आनंद। अज्ञेयता। ### तरंगें या लहरें नाद, कम्पन, स्पंदन, आदि शक्ति , ब्रह्मनाद, अनियमित स्मृति क्षेत्र। ### आईना आत्मदर्शन , आत्मज्ञान , आत्मसाक्षात्कार, आत्मपरिचय। ### आँखें अनुभवकर्ता। दृष्टा। साक्षी। ज्ञानचक्षु। ज्ञान। सत्य। बंद आखें समाधि का प्रतीक हैं। ### फूल अनित्य। क्षणिक। परिवर्तन। ### बीज या अंकुर कर्म, संस्कार, कारण स्मृति, प्रारब्ध। ### अण्ड कारण शरीर। ब्रह्माण्ड। संभावित चित्त। संचित। ### फलदार वृक्ष प्रपंच। कर्मफल। प्रभाव। जटिलता। स्वयंसंगठन। पुर्नजन्म। ### सूखा वृक्ष असफलता। निराशा। मृत्यु। दोषपूर्ण साधना। ### प्रकाशित शरीर या मानव रूप दिव्यता, देव, सूक्ष्म शरीर, अदृश्य शक्ति। ### आभामंडल (सिर के पीछे सूर्य) साक्षीभाव में स्थित साधक। ज्ञानी। मुक्त। बुद्धिमान व्यक्ति। उन्नत साधक या गुरु। दिव्य अनुभूति। दिव्य पुरुष। ### विद्युत् या पहिया वृत्ति, चक्र, चित्त की प्रक्रियाएं। गति। ### गधा मूर्खता, मंदबुद्धि (वैसे गधा बहुत बुद्धिमान जीव है। ये छवि सी बन गई है। मैं सम्पूर्ण गधा जाति से क्षमा चाहता हूँ।) ### बच्चे या बिल्ली का बच्चा अबोधता। भोलापन। ### पक्षी स्वतंत्रता , मुक्ति , प्रसन्नता। प्रगति। ### व्याध-पतंग (dragonfly) पूर्वाभास। तंत्र क्रिया। क्षणभंगुर जीवन। ### तितली रूपांतर। अज्ञानी से ज्ञानी होने की प्रक्रिया। नवजीवन। ### गड्ढा या खाई अज्ञान। कष्ट। सीमित बुद्धि। अवरोध। विघ्न। पतन। ### अंधकार दुःख। अज्ञान। अन्धविश्वास। ### द्वार मुक्ति का उपाय। मार्ग मिलना। प्रकाशित द्वार के पार जाना ज्ञानमार्ग या ऊँची योनि में जन्म का प्रतीक है। ### पुल अज्ञात से ज्ञात का सफर। नवजीवन। पुराने का त्याग। बाधा के पार होना। स्मृति पुल। ### पिंजरा मान्यताएं। बंधन। बाधा। मजबूरी। दासता। दमन। टूटा पिंजरा इनके विनाश का प्रतीक है। ### पथ आध्यात्मिक मार्ग। साधना। ### पथिक साधक। खोजी। प्रगति। ### सूर्योदय, पथिक और पथ ज्ञानमार्ग। उन्नति। अज्ञान से ज्ञान की यात्रा। ### किसी के पीछे चलना , हाथ पकडे चलना गुरु का अनुसरण। गुरु पर विश्वास। आज्ञा पालन। ### पदचिन्ह गुरु के बताये अनुसार चलना। स्मृति। ### नौका संसार का त्याग। भवसागर के परे यात्रा। ज्ञान साधन। उपाय। ### नाव चलाना अज्ञान में डूबने से बच जाना। लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयत्न। जीवन लक्ष्य की खोज। ### चाकू या तलवार तर्क। बुद्धि। विवेक। ### आँखों पर पट्टी दंभ। अज्ञान। मूर्खता। अन्धविश्वास। माया का आवरण। ### पर्वत आध्यात्मिक लक्ष्य। तप। साधना। ### पर्वतारोही साधक। खोजी। आध्यात्मिक संघर्ष। ### खँडहर प्राचीन ज्ञान। रहस्य। अकेलापन। विनाश। त्याग। अर्थ की खोज। अतीत। समय। ### घड़ी परिवर्तन। अनित्य। समय। वर्तमान। कालचक्र। ### मुखौटा अहम् , अहंकार। असत्य। झूठ। माया। प्रतीति। भ्रम। पाखंड। ### नर्तकी माया। अनुभव। जो प्रकट है। खेल। लीला। माया का सक्रीय रूप। ### अभिनेत्री माया। देवी। दिखावा। लुभाना। सांसारिकता। भौतिकता। प्रकट अस्तित्व। ### सुन्दर स्त्री माया। अनुभव। देवी। आसक्ति। वासना। चंचल चित्त। भाव। ### आकर्षक स्त्री माया का आकर्षण। प्रलोभनकारी माया। सम्पन्नता। क्षणिक सुख। भोग की इच्छा। ### ध्यानरत स्त्री/पुरुष साधना। साधक। योगी। शांति , आनंद। अनुशासन। धैर्य। साक्षीभाव। ### शरीर में प्रकाश या चक्र चित्त की परतें। वृत्तियाँ। शुद्धि। ### शहर या इमारतें चित्त। नादरचनाएँ। संसार। भौतिकता। ### प्रकृति माया। सृष्टि। रचना। प्रकृति। ### प्रकाशस्तंभ (lighthouse) गुरु। गुरुक्षेत्र। मार्गदर्शक। ### दिया या कंदील ज्ञान। अध्ययन। अज्ञान का नाश। ### दिया या मशाल धारी स्त्री या पुरुष गुरु। मार्गदर्शक। ज्ञान लेने का आमंत्रण। गुरुकृपा। ### भीड़ , भेड़ों का झुंड आम जनता। अज्ञानी जन। सहमति। अन्धविश्वास। समाज। ### खाना लोभ। उत्तरजीविता। इच्छापूर्ति। ### भोजन की थाली देती स्त्री माया का मातृ रूप। उत्तरजीविता पूर्ण होना। संतुष्टि। ### फल या उपहार देती स्त्री माया का प्रलोभन। सिद्धि। सफल साधना। देवी कृपा। ### शहरी स्त्री/पुरुष संसारी ### योगी या भिक्षु साधक , शिष्य। त्याग , सन्यास। ### घर से दूर जाता पुरुष त्याग। विरक्ति। सन्यास। खोज। आध्यात्मिक यात्रा का आरंभ। ### पंख सूक्ष्म शरीर का प्रतीक। ### पंख युक्त स्त्री / पुरुष उन्नत साधक। देवदूत। देवयोनि। सूक्ष्म शरीर। विकास। ### सुरंग सूक्ष्म अवस्था में प्रवेश। अंधकार से प्रकाश की यात्रा। ### विचित्र जगहें सूक्ष्म लोक। माया की रचना शक्ति। नादरचना। सृजन। ### विचित्र जीव / स्त्री सूक्ष्म जीव। माया का रचनात्मक स्वभाव। ### पुस्तकें शास्त्र। ज्ञान। सूचना। अध्ययन। भाषा। शब्द ज्ञान। ### पुस्तकालय गुरुक्षेत्र। ज्ञान भंडार। स्मृति। ### मशीनें या यंत्र चित्त। विज्ञान। वृत्तियाँ। प्रक्रिया। ### जल पात्र सुपात्र शिष्य। ज्ञानाधिकारी। गुणी साधक। ### झुकना, प्रणाम मुद्रा में स्त्री समर्पण। ज्ञान की याचना। प्रेम और आदर भाव। ### डूबना अज्ञान में पड़ना। पतन। सुषुप्ति। ### सोती हुई स्त्री/पुरुष निद्रावस्था। मृत्यु। स्वप्नावस्था। अज्ञान। चेतना। साक्षीभाव का अभाव। आनंद और शांति। निष्क्रियता। माया का तामसिक रूप। ### बेड़ियाँ या रस्सी माया पाश। बंधन। सामाजिक मतारोपण। सीमित बुद्धि। मजबूरी। असहाय। ### शक्तिशाली पुरुष तांत्रिक। उन्नत साधक। ### रहस्यमयी स्त्री तांत्रिक। उन्नत साधिका। देवी। माया का अज्ञेय स्वरुप। ### शेर शक्ति , सिद्धि। माया का शक्तिशाली स्वरुप। चित्त। ### नाग कुण्डलिनी शक्ति। संभावित चित्त। अनंत संभावना। ### सागर अनंत। अस्तित्व। ब्रह्मनाद। ### झरना अनित्य। ज्ञानधारा। साक्षीभाव का रस। समर्पण। ### अग्नि नाश। शुद्धि। शक्ति। ऊर्जा। ### जल जीवन। पवित्र। ज्ञान अमृत। चित्त। मन। ### घट , मिट्टी की वस्तुएं नाम-रूप / तत्व ### टूटी मूर्तियां या मिट्टी के पुतले अहम् , अहंनाश ### सीढ़ी प्रगति , विकासक्रम ### स्वर्ण भोगवाद, भौतिकता ### रस्सी पर चलना, नट संतुलन , परीक्षा , साहस *** ## उपसंहार कई चित्रों का अर्थ स्पष्ट है बताना नहीं पड़ेगा और कुछ चित्र अर्थहीन हैं, बस शोभा बढ़ाने के लिए। शायद ये सूची अपूर्ण होगी। मुझे आशा है कि इन प्रतीक अर्थों से बोधिवार्ता के दर्शकों की जिज्ञासा शांत होगी और सभी दर्शक प्रस्तुतिकरण का और अधिक आनंद ले पाएंगे।
Share This Article
Like This Article
© Gyanmarg 2024
V 1.2
Privacy Policy
Cookie Policy
Powered by Semantic UI
Disclaimer
Terms & Conditions