Wise Words
मैं माया हूँ
स्वप्रकाश
Like This Article
**मैं माया हूँः ज्ञानगीत** *मैं माया हूँ साक्षी का साया हूँ; मैं माया हूँ आत्मन का साया हूँ। मुझे न कोई जान पाया, मैं ऐसी महामाया हूँ।।* साक्षी मेरा अमर साथी, जिसके साथ मैं हूँ पायी जाती। साक्षी की तरह मैं भी नित्य हूँ, मैं ही आदि, मैं ही अंत हूँ ।। द्वैत के तल पर मैं और साक्षी अलग प्रतीत होते हैं। अद्वैत के तल पर, हम दोनों एक ही होते हैं।। मुझे से ही अनुभव प्रतीत होते हैं। मुझे से ही समय और स्थान निर्मित होते हैं।। *मैं माया हूँ साक्षी का साया हूँ; मैं माया हूँ आत्मन का साया हूँ। मुझे न कोई जान पाया, मैं ऐसी महामाया हूँ।।* मेरे अनंत नाम, मेरे अनंत रूप। अज्ञानी मुझे सत्य समझे, मैं तो मिथ्या रुप।। मैं हूँ बंधन साक्षी है मुक्ति; मैं हूँ ये अनंत सृष्टि। रक्षण भक्षण प्रजनन है मेरी मूल प्रवृत्ति।। मैं ही स्थूल सूक्ष्म और कारण शरीर हूँ। मैं ही जागृत, स्वप्न और सुषुप्ति हूँ।। *मैं माया हूँ साक्षी का साया हूँ; मैं माया हूँ आत्मन का साया हूँ। मुझे न कोई जान पाया, मैं ऐसी महामाया हूँ।।* हर जीव के लिए मैं एक जगत बनाती हूँ। सबको अलग इंद्रियां देकर, उनका लोक रचती हूँ।। नाद से स्मृति , स्मृति से विषय वस्तु बनाती हूँ। सरल को जटिल और जटिल को जटिलतम बनाती हूँ।। ये जगत, जीव सभी हैं विश्व चित्त के रुप। एक ही साक्षी में घटित होते मेरे नाना रुप।। *मैं माया हूँ साक्षी का साया हूँ; मैं माया हूँ आत्मन का साया हूँ। मुझे न कोई जान पाया, मैं ऐसी महामाया हूँ।।* आवरण एवं विक्षेप हैं मेरे दो हथियार। जिससे मैं छुपाऊं अपने सारे राज़।। कितनी परतें खोलेगा, कितने राज़ जानेगा। परिवर्तनशीलता के मानदंड, से ही मुझको पहचानेगा।। चित्त की विभाजन वृत्ति, पैदा करे भेद का भ्रम। ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके, एक हो जा तू है ब्रह्म।। *मैं माया हूँ साक्षी का साया हूँ; मैं माया हूँ आत्मन का साया हूँ। मुझे न कोई जान पाया, मैं ऐसी महामाया हूँ।।* <font color="green">**सभी सुखी हों, सभी समृद्ध हों, सभी ज्ञानवान हों, सभी सत्य जानें ........**</font> <font color="blue">**श्री गुरुवे नमः ....ॐ शांति शांति शांति .....**</font> <font color="blue">**आभार: मैं परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री तरुण प्रधान जी एवं गुरुक्षेत्र का उनकी शिक्षाओं एवं मार्गदर्शन के लिए आभारी हूँ।**</font> संपर्क सूत्र.. साधक की कलम से : स्वप्रकाश....... ईमेल: swaprakash.gyan@gmail.com