बोधि वार्ता

ज्ञानमार्ग से
Jump to navigation Jump to search

बोधि वार्ता यूट्यूब पर ज्ञानमार्ग को समर्पित एक चैनल है।

इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता और साधकों तक ज्ञान सरल भाषा में पहुंचाना है।

यह पूर्णतया हिंदी में है , और पूर्णतया निशुल्क , विज्ञापनरहित और अव्यावसायिक है। यह इस विश्व में अपनी तरह का केवल एक चैनल है। यहाँ मूलज्ञान प्रमाणों द्वारा दिया गया है। कोई कोरा प्रवचन नहीं , कोई शास्त्र नहीं, कोई आडम्बर नहीं, कोई कथा कहानी नहीं , कोई नाच गाना नहीं , कहीं आना नहीं कहीं जाना नहीं। केवल शुद्ध ज्ञान।

यहाँ सीधा सरल ज्ञान भी है और अत्यधिक विस्तार और गहराई भी , जो विभिन्न साधना स्तरों के लिए है।

बोधि वार्ता के दर्शकों के लिए विशेष सत्संग भी आयोजित किया जाता है। यह अंतरजाल पर होता है और यह भी पूरी तरह निशुल्क है , सभी के लिए खुला है।

जो साधक व्यवस्थित ज्ञान चाहते हैं उनके लिए ज्ञानमार्ग कार्यक्रम उपलब्ध है , यह भी निशुल्क है और बोधि वार्ता की सामग्री पर आधारित है।

वीडियो सामग्री कई श्रृंखलाओं में पिरोयी गई है , जिनमे से महत्वपूर्ण श्रुंखलायें निम्नलिखित हैं। इनको इसी क्रम में देखा जाना चाहिए।

  1. ज्ञानमार्ग
  2. अंतर्शुद्धि
  3. माया
  4. मनन
  5. प्रश्नोत्तर