Silent Wisdom
Podcast

Talks on the topics of spirituality, nondualism, advaita, vedanta, path of knowledge, other spiritual paths etc. for spiritual seekers.

RSS iTunes

Atmabodha Verse 19 and 20

2023-04-28

श्लोक 19: जब विवेक की प्राप्ति हो जाएगी तो आत्मबोध हो जाएगा या ऐसे भी कह सकते हैं जब आत्मबोध हो जाएगा विवेक की प्राप्ति हो जाएगी। ऐसी स्थिति में सत्य है और असत्य का ज्ञान हो जाएगा। साक्षी हो जाएंगे। सब बदलने के चश्मदीद गवाह हो जाएंगे। शंकराचार्य जी उदाहरण देते हुए कहते हैं जैसे स्कूटर के पीछे बैठे हुए बच्चे को चंद्रमा अपने साथ चलता महसूस होता है । या चलती ट्रेन से पेड़ आदि विपरीत दिशा में भागते दिखाई देते हैं। परंतु यह दोनों परिस्थितियां भ्रम मात्र ही हैं। इसी तरह शरीर और अंतःकरण द्वारा किए गए कार्य "मैं" कर रहा हूं -यह भी भ्रम है। *शरीर बदल रहा है। * मन की भावनाएं बदल रही हैं । *बुद्धि हर पल बदल रही है। *केवल "मैं "नहीं बदल रहा। जब "मैं" शरीर, मन- बुद्धि के साथ एकसार हो जाता है। तब ऐसा लगता है कि "मैं" ही बदल रहा हूं। *यही माया है *यही भ्रम है *यही जानना है *यही ज्ञान है। इसी ज्ञान/ विवेक का अनुभव योग निद्रा के द्वारा निरंतर अभ्यास से किया जा सकता है। श्लोक 20: शरीर और अंतःकरण "आत्मा" की सत्ता पर काम कर रहे हैं। केवल बुद्धि से समझना भी ज्ञान नहीं है। ज्ञान प्राप्ति के लिए 3 गुणों का होना जरूरी है: 1. श्रवण: सुनना, श्रद्धा से सुनने की कला श्रवण है। अधिकतर लोग यही रह जाते हैं। 2... मनन: कैसे समझना है कि सब कुछ मिथ्या है, जो दिख रहा है वह भ्रम है। यहां पर काफी समय लग जाता है और दिमाग का मंथन भी होता है। गुरु ही इस पड़ाव से पार करवाता है। 3..., निंदिध्यासन: मनन के बाद बुद्धि विवेक की सीमा पर पहुंच कर- सारे संशयों को तोड़ देती है। ज्ञान के लिए बिल्कुल तैयार है। पर अब समस्या यह है कि- मैं ब्रह्म हूं ,पता है ।परंतु इसको कैसे अपने अंदर उतारा जाए? अब गुरु ही उसको ऊपर खींच सकता है। जैसे एक वीणा के बजते ही दूसरी वीणा स्वयं ही बज उठे, उसे प्रवीण कहा जाता है। उसी तरह जब साधक संदेह रहित हो जाता है: तो मानो उसकी वीणा तैयार है। उसका बजना ही बाकी है । अब उसे वह गुरु रूपी वीणा चाहिए तो पहले से ही बज (ब्रह्मज्ञ प्राप्त) चुकी है। अतः गुरु रूपी वीणा बजते ही साधक की ब्रह्म ज्ञान रूपी वीणा बज उठेगी। इसलिए साधक को अपनी योग्यता का स्तर उतना ऊपर लेकर आना है कि गुरु वीणा से वह भी ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर ले।

Download

Format: MP3 - Size: 12 MB - Duration: 14:56m (113 kbps 44100 Hz)

Page #:

Welcome to Silent Wisdom Podcast

This is my effort to bring age old spiritual wisdom to ordinary people and dedicated seekers in a simple language. Hope you enjoy it and will be benefitted by it.

Who is Muni?

I am a seeker. Trying to help other seekers on their path as I was helped by great masters.

Where can I find more guidance?

Please Email me : muni.silentwisdom@gmail.com


Links:

Silent Wisdom on YouTube

Muni's Blog


This podcast services is a free service for spiritual seekers

More information on how to avail is service:

Free Podcast Service



Powered by Podcast Generator, an open source podcast publishing solution | Theme based on Bootstrap | By Muni 2021. Released under CC-BY-NC license.